ग्राम स्वराज्य समिति सोनभद्र के बाल विवाह मुक्ति रथ को सांसद ने दिखाई झंडी ।

ग्राम स्वराज्य समिति सोनभद्र के बाल विवाह मुक्ति रथ को सांसद ने दिखाई झंडी ।



(रिपोर्ट - मदन मोहन)




सोनभद्र। 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आज 30/01/2026 को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था ग्राम स्वराज्य समिति के द्वारा बाल विवाह मुक्त रथ को सोनभद्र जिले के दुद्धी प्रखंड में  सांसद छोटेलाल खरवार  द्वारा बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है, जिसे समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। अभियान के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा इसके कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया जाएगा। 

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरिराम चेरो , रामेश्वर राय जी ब्लॉक प्रमुख , मेवरपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड आदि मौजूद रहे। जहां पर 5000 लोगों को एक साथ बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ